नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डायल 112 की तत्परता से जहर सेवन पीड़िता को समय पर उपचार, बची जान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डायल 112 की तत्परता से जहर सेवन पीड़िता को समय पर उपचार, बची जान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

समय पर अस्पताल पहुंचाकर महिला को दिलाया गया उपचार, अब खतरे से बाहर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- 17 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:30 बजे डायल 112 गौरेला को सूचना मिली कि सारबहरा क्षेत्र के बहेलिया टोला में एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। सूचना मिलते ही डायल 112 फाल्कन-1 की टीम में तैनात आरक्षक क्रमांक 179 वीरेंद्र गर्ग और चालक गोपाल पुरी बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
टीम सारबहरा बहेलिया टोला, थाना गौरेला पहुंची तो 28 वर्षीय चंद्रकली पति चंद्रभान भैना जहर सेवन के प्रभाव में गंभीर अवस्था में मिलीं। महिला घर में उल्टी कर चुकी थीं और बातचीत करने की स्थिति में नहीं थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 की टीम ने तत्काल परिजनों की सहायता से महिला को जिला चिकित्सालय गौरेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार के लिए भर्ती कर लिया।
समय पर अस्पताल पहुंचने और तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलने से महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
डायल 112 की टीम की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता के चलते गंभीर स्थिति में पहुंची महिला को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। पुलिस की तत्परता ने उपचार शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे महिला की जान बचाने में मदद मिली।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना दें, ताकि जरूरतमंद तक समय पर पुलिस सहायता पहुंचाई जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now