संवेदना अभियान के तहत गुम बालिका बरामद, युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
अभियान संवेदना के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायालय से रिमांड पर
रायगढ़ ACGN:- महिला एवं नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसे कथित रूप से भगाकर ले जाने वाले 24 वर्षीय युवक निखिल मांझी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को बालिका की महिला परिजन ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 अगस्त की रात बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने गांव, आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने बालिका के माता-पिता और सहेलियों से पूछताछ की। विवेचना के दौरान पुलिस को संदेही निखिल मांझी के साथ बालिका की बातचीत होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने संदेही की पतासाजी शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से फरार चल रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज किया गया, जिसमें उसने युवक पर शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। बालिका के कथन और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मामले में धारा 69 बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 जोड़ी गई। बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी निखिल मांझी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “अभियान संवेदना” के तहत नाबालिग बालिकाओं से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। गुम बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी पुलिस की प्राथमिकता है।

ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के साथ उन्हें बहला-फुसलाकर या भगाकर ले जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space










































