नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाईवे पर डीजल चोरी गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हाईवे पर डीजल चोरी गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भारी वाहनों को बनाते थे निशाना, मुख्य आरोपी पहले से बिलासपुर जेल में बंद

रायगढ़ ACGN:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार रजक और कुलदीप कुमार साण्डे शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। मामले का मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव पहले से ही बिलासपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध है, जिसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए रायगढ़ लाकर पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के अनुसार मामले की शुरुआत 3 फरवरी 2026 को हुई, जब अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 के किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी। वाहन का चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो चुके थे। संदेह के आधार पर जूटमिल पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक की जरिकेन, करीब दो मीटर लंबा प्लास्टिक पाइप, दोनों ओर नुकीला लोहे का सब्बल, दो मोबाइल और अलग-अलग पंजीयन क्रमांक वाली नंबर प्लेट मिलीं। पुलिस ने वाहन और सामान को जब्त कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान स्कॉर्पियो पर लगी सीजी-04-बीटी-0664 नंबर प्लेट संदिग्ध मिली। परिवहन विभाग से जानकारी लेने पर इस नंबर का कोई वाहन अभिलेख नहीं मिला। वहीं स्कॉर्पियो के अंदर मिली सीजी-12-बीटी-6416 नंबर प्लेट की जांच करने पर इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर वाहन मधुर निर्मलकर निवासी तुलसीनगर, कोरबा के नाम पंजीकृत पाया गया।
वाहन मालिक और उसके भाई शेखर निर्मलकर से पूछताछ तथा किरायानामा की जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो 30 दिसंबर 2025 को बगडबरी निवासी पुरुषोत्तम यादव को 45 हजार रुपये मासिक किराये पर दी गई थी। इसके बाद पुलिस की जांच में वाहन के इस्तेमाल और डीजल चोरी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां सामने आने लगीं।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए संदीप कुमार डहरिया और सुनील कुमार केवट से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव के कहने पर स्कॉर्पियो की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। इसके बाद संदीप, सुनील, शिव कुमार रजक और कुलदीप कुमार साण्डे रायगढ़ पहुंचे और हाईवे पर खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी करने का प्रयास किया।
आरोपियों ने ट्रेलर की डीजल टंकी का ताला तोड़कर डीजल निकालना शुरू किया। इसी दौरान ट्रेलर चालक के जाग जाने और शोर मचाने पर आरोपी स्कॉर्पियो लेकर तेजी से भागने लगे। भागने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 के किनारे पलट गया। इसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।
मामले में पुलिस ने पहले सुनील कुमार केवट उम्र 30 वर्ष निवासी खम्हरिया और संदीप कुमार डहरिया उम्र 34 वर्ष निवासी बिरगहनी को गिरफ्तार किया था। दोनों को 12 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने शिव कुमार रजक उम्र 40 वर्ष निवासी बगडबरी और कुलदीप कुमार साण्डे उम्र 29 वर्ष निवासी खम्हरिया, जिला कोरबा की पतासाजी की। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार गवाहों के समक्ष लिए गए कथित मेमोरेण्डम कथन में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। शिव कुमार रजक ने पुलिस को बताया कि भागने के दौरान उसका कीपैड मोबाइल स्कॉर्पियो में ही छूट गया था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव के विरुद्ध कोरबा जिले के अलग-अलग थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं के पांच प्रकरण दर्ज हैं। वर्तमान में वह बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के एक मामले में 26 जून 2026 से केंद्रीय जेल बिलासपुर में निरुद्ध है। जूटमिल पुलिस ने न्यायालय से उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त कर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया है। अब उसे बिलासपुर केंद्रीय जेल से रायगढ़ लाकर पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जूटमिल थाने में इस मामले में अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत धारा 336(3), 338, 340(2), 287 बीएनएस तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत, आरक्षक शांति मिरी और आरक्षक शिवा प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले से गुजरने वाले राजमार्गों पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले रही है। विवेचना में सामने आए गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अपराध में इस्तेमाल वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी के नेटवर्क पर पुलिस की विशेष नजर है तथा ऐसे अपराधों में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now