नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस्तर में सड़क-पुल निर्माण को गति, दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बस्तर में सड़क-पुल निर्माण को गति, दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बस्तर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

ठेकेदारों को 10 सितंबर तक काम में प्रगति दिखाने की मोहलत, लापरवाही पर अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी

बस्तर ACGN:- बस्तर संभाग में सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधा मजबूत करने के लिए राज्य शासन ने निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने पर विशेष जोर दिया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भारत सरकार के आरआरपी तथा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क परियोजना के तहत चल रहे सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को आगामी दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।


नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय निर्माण भवन में हुई बैठक में बस्तर परिक्षेत्र के सभी नौ संभागों में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई। सचिव श्री बंसल ने मैदानी अधिकारियों को कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने हर 15 दिनों में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने को कहा, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा कराया जा सके।


बैठक में सचिव ने ठेकेदारों से सीधे चर्चा कर निर्माण कार्यों में आ रही परेशानियों की जानकारी ली और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी ठेकेदारों को 10 सितंबर तक कार्यों में स्पष्ट प्रगति दिखाने को कहा। अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें काली सूची में डालने और अनुबंध निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए।


श्री बंसल ने मैदानी अधिकारियों से सप्ताह में दो से तीन दिन निर्माण स्थलों का दौरा करने को कहा। उन्होंने निर्माण सामग्री की उपलब्धता के साथ ही कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। ठेकेदारों के साथ समन्वय कर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कार्य पूरा कराने और किए गए कार्यों की जांच के बाद भुगतान की प्रक्रिया भी नियमित रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया।


उन्होंने अनुबंध के अनुसार सभी निर्माण स्थलों पर आवश्यक संयंत्र और मशीनरी लगाने के निर्देश दिए। जिन ठेकेदारों द्वारा आवश्यक मशीनरी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के प्राथमिकता वाले कार्यों के प्राक्कलन प्रस्तुत करने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। तेज गति से संपर्क स्थापित करने वाली सड़कों और पहुंचविहीन गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए प्रस्तावित सड़कों एवं पुलों के प्राक्कलन की स्थिति की जानकारी ली गई। स्वीकृत नए कार्यों में भूमि अर्जन और वन भूमि से संबंधित लंबित मामलों की जानकारी शासन को भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि उनका उच्च स्तर पर निराकरण कराया जा सके।निर्माण कार्यों, आयोजनों और कार्यक्रमों से संबंधित बिलों का भुगतान भी एक माह के भीतर तत्परता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी संभागों में अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन, विभागीय जांच और न्यायालयीन मामलों के निपटारे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत को लेकर भी लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने 30 सितंबर तक गड्ढों की मरम्मत के लिए एजेंसियों के निर्धारण संबंधी निविदा प्रक्रिया पूरी करने को कहा। सुचारू आवागमन के लिए सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरने तथा ठेकेदारों के माध्यम से प्रदर्शन गारंटी वाली सड़कों की मरम्मत तेजी से कराने के निर्देश दिए गए।


वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद बाढ़ और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों तथा पुल-पुलियों की स्थायी मरम्मत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सेवा सेतु और लोक सेवा गारंटी से जुड़े मामलों का समय-सीमा में सक्रियता से निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव, उप सचिव सुश्री अंशिका पाण्डेय, बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.एल. उरांव, सेतु परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एस.के. कोरी, विद्युत एवं यांत्रिकी के मुख्य अभियंता श्री टी.आर. कुंजाम, अधीक्षण अभियंता श्री संजय सूर्यवंशी, श्री डी.के. माहेश्वरी और श्री सुरेश भूपल सहित बस्तर परिक्षेत्र के सभी नौ संभागों के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now