नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 18 माह से फरार इनामी दंपती गिरफ्तार, नाबालिग को अगवा कर जबरन विवाह कराने का आरोप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

18 माह से फरार इनामी दंपती गिरफ्तार, नाबालिग को अगवा कर जबरन विवाह कराने का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

नाबालिग को बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश ले गए, जबरन विवाह कराने के मामले में फरार दंपती गिरफ्तार
पुलिस की लगातार तलाश के बाद रायपुर में दबोचे गए आरोपी, एक लाख रुपये में बालिका को सौंपने का भी आरोप

रायपुर ACGN:- नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और मध्यप्रदेश के छतरपुर में उसका जबरन विवाह कराने के गंभीर मामले में रायपुर पुलिस ने करीब 18 माह से फरार चल रहे आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई थी। लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को आखिरकार सफलता मिली और दोनों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के मुताबिक गुढ़ियारी निवासी प्रार्थिया ने थाना गुढ़ियारी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बालिका 21 फरवरी 2025 की रात करीब 3 बजे घर से बिना बताए चली गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परिजनों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बालिका की पतासाजी शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने गुम बालिका को दस्तयाब कर लिया। पुलिस के अनुसार बालिका से पूछताछ में उसने बताया कि राजेश नामक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश के छतरपुर ले गया था। वहां बाबूलाल नामक व्यक्ति से उसका जबरदस्ती विवाह कराए जाने की बात सामने आई। बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 55/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64, 143, 144, 61 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत अपराध कायम किया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास शुरू किए। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसी दौरान 1 अप्रैल 2025 को पुलिस ने मामले में बाबूलाल अहिरवार और सुषमा पटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि मुख्य आरोपी राजेश यादव और उसकी पत्नी लक्ष्मी यादव ने कथित रूप से नाबालिग बालिका को एक लाख रुपये में बाबूलाल और सुषमा को सौंपा था।


घटना के बाद से राजेश यादव और लक्ष्मी यादव लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी और दबिश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के रायपुर में मौजूद होने की महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों की पतासाजी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान राजेश यादव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेंद्र कामडे होना भी बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना गुढ़ियारी में उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र कामडे पिता वामनराव कामडे, उम्र 40 वर्ष, ग्राम टेंडवा, थाना लांजी, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश का निवासी बताया गया है। वहीं दूसरी आरोपी लक्ष्मी यादव पति श्याम बिहारी यादव, उम्र 34 वर्ष, ग्राम पेंड्राकापा, थाना कोतवाली, जिला मुंगेली की निवासी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों, आरोपियों से पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now