हरियर मुंगेली अभियान का सातवां चरण शहीदों को समर्पित, लगाए गए 40 पौधे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
शहीदों के बलिदान को याद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में हुआ पौधरोपण, हरियाली बचाने का लिया संकल्प
मुंगेली ACGN:- स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले 10 वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान का सातवां चरण इस बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित रहा। अभियान के तहत पुलिस लाइन जाने वाले नहर मार्ग पर नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर, जामुन और कटहल सहित फलदार एवं छायादार प्रजातियों के 40 पौधे लगाए गए।

पौधरोपण के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और उनके योगदान को स्मरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि जिस तरह वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव रखी, उसी भावना के साथ संस्था लगातार हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा वातावरण देना है।
संस्था के वरिष्ठ सदस्य रणवीर सिंह एवं आशीष सोनी ने कहा कि शहीदों की स्मृति में पौधे लगाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान आने वाले पर्वों और विशेष अवसरों को पौधरोपण से जोड़कर समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि प्रत्येक नागरिक प्रकृति के महत्व को समझते हुए उसके संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सके।

सातवें चरण के अभियान प्रभारी नागेश साहू एवं सह प्रभारी वासु पांडेय ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।
अभियान के दौरान संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, गिरीश सुथार, आशीष सोनी, सूरज मंगलानी, पप्पू शर्मा, सुनील वाधवानी, देवशंकर श्रीवास्तव, नागेश साहू, संदीप सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकांत सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित नगर के पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, नितेश लालवानी, सागर वैष्णव, धनेश्वर साहू, प्रकाश दुबे और आदर्श केशरवानी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा










































