नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नागपंचमी पर अंबिकापुर में गूंजी दंगल की हुंकार, पहलवानों ने दिखाया दमखम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नागपंचमी पर अंबिकापुर में गूंजी दंगल की हुंकार, पहलवानों ने दिखाया दमखम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

सरगुजा ACGN:- नागपंचमी के पावन अवसर पर अंबिकापुर के मल्टीपर्पज स्कूल मैदान में पारंपरिक खेल और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।

सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम, कौशल और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और नागरिक मैदान में पहुंचे।


प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा किया। जैसे ही अखाड़े में पहलवान आमने-सामने हुए, दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से पूरा मैदान गूंज उठा।

पारंपरिक कुश्ती के इस आयोजन ने नागपंचमी के पर्व को खेल और लोकपरंपरा से जोड़ते हुए विशेष स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने अखाड़े में पहुंचकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की तथा विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को शील्ड और पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।


मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कुश्ती हमारी समृद्ध पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से न केवल पारंपरिक खेल विधाओं को संरक्षण और प्रोत्साहन मिलता है,

बल्कि युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, अनुशासन अपनाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक एवं पारंपरिक खेल संस्कृति को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी को इससे जोड़ना समय की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

स्थानीय स्तर पर होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान करती हैं और आगे चलकर उन्हें बड़े स्तर पर पहचान बनाने का अवसर भी मिल सकता है।


मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नागपंचमी के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सरगुजा कुश्ती संघ के पदाधिकारियों और आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आयोजकों का यह प्रयास पारंपरिक खेलों को जीवंत बनाए रखने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


प्रतियोगिता के दौरान मल्टीपर्पज स्कूल मैदान में खेलप्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ रही। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।नागपंचमी पर आयोजित इस दंगल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पारंपरिक खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। अंबिकापुर में आयोजित इस प्रतियोगिता ने युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ सरगुजा की पारंपरिक खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा देने का काम किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now