नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

लखनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना

सरगुजा ACGN:- पावन सावन मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के शुभ अवसर पर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

उन्होंने भगवान शिव का पूजन एवं अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
सावन सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर लखनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ती रही।

मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के जयघोष और धार्मिक वातावरण के बीच मंत्री श्री अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।


मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा सदैव छत्तीसगढ़वासियों पर बनी रहे। भगवान शिव के आशीर्वाद से प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो तथा सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और मंगल का संचार हो।


उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और लोककल्याण की भावना का पवित्र अवसर है।

हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं समाज को आपसी प्रेम, सद्भाव, सेवा और लोकमंगल का संदेश देती हैं। नागपंचमी का पर्व भी हमारी सनातन परंपरा में प्रकृति और जीव-जगत के प्रति सम्मान एवं संरक्षण की भावना से जुड़ा हुआ है।


मंत्री ने प्रदेशवासियों को सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now