वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 81 वारंटों की तामील
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
25 स्थायी और 56 गिरफ्तारी वारंटों पर हुई कार्रवाई, फरार वारंटियों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
रायपुर ACGN:- न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबे समय से लंबित वारंटों की तामील को लेकर रायपुर पुलिस के पश्चिम क्षेत्र में एकदिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री रॉबिन्सन गुड़िया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पश्चिम क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की।

विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लंबित वारंटों से जुड़े व्यक्तियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़कर न्यायालयीन वारंटों की तामील की गई। एक ही दिन में कुल 81 वारंटों की तामील पुलिस द्वारा की गई, जिसमें 25 स्थायी वारंट और 56 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।

अभियान के तहत आजाद चौक थाना पुलिस ने सबसे अधिक कार्रवाई करते हुए 10 स्थायी और 22 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की। सरस्वती नगर पुलिस ने 5 गिरफ्तारी वारंट, कबीर नगर पुलिस ने 2 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट, जबकि पुरानी बस्ती पुलिस ने 4 स्थायी और 6 गिरफ्तारी वारंटों पर कार्रवाई की।
इसी क्रम में डीडी नगर पुलिस ने 2 स्थायी और 3 गिरफ्तारी वारंट, आमानाका पुलिस ने 2 गिरफ्तारी वारंट, न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने 1 स्थायी और 8 गिरफ्तारी वारंट तथा टिकरापारा पुलिस ने 6 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारंटों की तामील केवल एकदिवसीय अभियान तक सीमित नहीं रहेगी। पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित वारंटों की नियमित समीक्षा करने तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी आदेशों का समय पर पालन सुनिश्चित करना कानून व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी की जाएगी और आवश्यकता के अनुसार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


एक दिन में 81 वारंटों की तामील से यह स्पष्ट है कि लंबित न्यायालयीन मामलों में फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अभियान को गंभीरता से लिया है। अब देखना होगा कि यह कार्रवाई नियमित निगरानी और लगातार गिरफ्तारी अभियान के रूप में कितनी प्रभावी साबित होती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space










































