नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संवेदना सदस्य के परिवार को समिति ने दी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संवेदना सदस्य के परिवार को समिति ने दी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

स्वर्गीय ओमप्रकाश पारेश्वर के निधन पर संयुक्त संवेदना समिति ने निभाया सामाजिक दायित्व

सूरजपुर ACGN : सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला केदारपुर में पदस्थ शिक्षक श्री ओमप्रकाश पारेश्वर का आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय पारेश्वर जी जिला सूरजपुर संयुक्त संवेदना समिति के सक्रिय सदस्य थे। उनके निधन से समिति के सदस्यों एवं शिक्षा जगत में शोक की लहर है।
स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश पारेश्वर के निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए समिति के नियमों के अनुसार 16 अगस्त 2026 को संवेदना प्रभारी सह ब्लॉक अध्यक्ष श्री पुष्पराज पाण्डेय के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने उनके परिवार से मुलाकात की। समिति के पदाधिकारी उनके निवास स्थान सरायपाली, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़ पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मेम पारेश्वर को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।
इस अवसर पर श्री संतोष कुमार साहू व्याख्याता, श्री मुकेश दुबे प्रधान पाठक, श्री डागेश्वर साहू शिक्षक, श्री प्रमोद श्याम शिक्षक, श्री दिनेश भोई सहायक शिक्षक, श्री बीरबल यादव शिक्षक, श्री योगेश्वर दास महंत शिक्षक एवं श्री शिवनारायण शिक्षक सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में समिति परिवार के साथ खड़ी है। संयुक्त संवेदना समिति द्वारा अपने सदस्य के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर सामाजिक सरोकार और आपसी सहयोग की भावना का परिचय दिया गया।
समिति ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now