नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तीन वारदातें, एक ही गिरोह! आखिर कौन था डकैती के पीछे? बाँकीमोंगरा पुलिस ने खोला राज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तीन वारदातें, एक ही गिरोह! आखिर कौन था डकैती के पीछे? बाँकीमोंगरा पुलिस ने खोला राज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बलगी सबस्टेशन, सूराकछार और दीपका खदान में हुई डकैती का खुलासा, चार आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बाँकीमोंगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा है। डकैती की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। हालांकि प्रकरण में शामिल कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।


पुलिस के अनुसार बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन और सूराकछार खदान तथा दीपका थाना क्षेत्र की दीपका खदान में पिछले दिनों डकैती की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानों में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बाँकीमोंगरा थाने में अपराध क्रमांक 148/2026 और 131/2026 तथा दीपका थाने में अपराध क्रमांक 01/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।


लगातार जांच और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जामनीमुड़ा थाना पाली निवासी राजपाल चौहान उम्र 22 वर्ष, भिलाईबाजार थाना हरदीबाजार निवासी फिरोज मेमन उम्र 27 वर्ष, शुक्लाखार थाना बाँकीमोंगरा निवासी निकेश कुमार कश्यप उम्र 21 वर्ष और शांतिनगर थाना कुसमुंडा निवासी होरीलाल केवट उम्र 24 वर्ष को पकड़ा। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन वारदातों में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। मामले के कुछ आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इस कार्रवाई में मुखबिर तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने लगातार सूचनाओं का संकलन करते हुए तीन अलग-अलग घटनाओं के बीच कड़ियां जोड़कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। एक साथ तीन डकैती की घटनाओं का खुलासा होने से पुलिस की जांच को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी, डकैती और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर समय रहते प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now