कोरबा के विकास को मिली नई रफ्तार, डीएमएफ से 31 कार्यों के लिए 5.44 करोड़ स्वीकृत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
वार्डों में सड़क और नाली निर्माण से मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं, मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रस्ताव पर मिली स्वीकृति
कोरबा ACGN:- कोरबा नगर में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से जिला खनिज न्यास मद से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 31 विकास कार्यों के लिए कुल 5 करोड़ 44 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। स्वीकृत कार्यों में सीसी सड़क, नाली, आरसीसी नाली, भूमिगत नाली तथा अन्य जरूरी अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।

इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद शहर के अलग-अलग वार्डों और मोहल्लों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ बारिश के दिनों में जल निकासी की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं की जरूरत महसूस कर रहे मोहल्लों में इन कार्यों के स्वीकृत होने से स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोरबा शहर के बड़े विकास कार्यों के साथ ही वार्ड स्तर पर नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली और अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीएमएफ मद से 31 कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है।

स्वीकृत कार्यों में वार्ड क्रमांक 5 में लवली केयर स्कूल से काली मंदिर चौक तक तथा संजय जायसवाल के घर के सामने नाला निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 11 के संजय नगर में फल वाले मिश्रा जी के घर से टावर तक सीसी सड़क एवं ढक्कन नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 8 के मोती सागर पारा गायत्री विहार बस्ती में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

वार्ड क्रमांक 9 में वायरलेस कार्यालय क्षेत्र की सुशील दास, बिर्जेश और कुलदीप यादव गली में सीसी सड़क पर नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 10 में इमली डुग्गू में मनबोध टांडे के घर से राहुल शुक्ला के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 12 की नई बस्ती में रानी धनराज कुमार विश्वास केंद्र से साजन अग्रवाल के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक 7 के मांझी मोहल्ला में जरीफ अहमद के घर से अजलू के घर तक तथा शिव मंदिर से अजय सहिस के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 19.50 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 14 में एलआईजी 51 से अटल आवास नवधा पंडाल तक तथा एमआईजी 25 से एमआईजी 41 तक सीसी सड़क एवं अटल आवास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। वार्ड क्रमांक 15 में झरनापारा से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी सड़क के लिए 15 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 3 के डीएम रोड तुलसी मार्ग में आरसीसी नाली निर्माण के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस क्षेत्र के झोपड़ी पारा, राम मंदिर गली एवं मंच गली में सीसी सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये तथा झोपड़ी पारा सामुदायिक भवन से साइफन तक नाला निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के सराईपारा बस्ती एवं अन्य स्थानों में सीसी सड़क तथा नाली निर्माण के लिए 30 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 17 ढोढ़ीपारा भैंसखटाल में विभिन्न मार्गों पर सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड क्रमांक 3 में तुलसी नगर हनुमान मंदिर से मदरसा होते हुए चौहान मोहल्ला तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 65 भेरोताल प्रेम नगर में विभिन्न हिस्सों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 53 गोपालपुर में भारिया ढाबा से राजकुमार सोनिकर के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 54 में पाइपलाइन क्षेत्र में सिदार निवास से युगल किशोर के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड क्रमांक 49 राजीव नगर में नसीम खान के घर से रमेश राठौड़ के घर तक तथा सतनाम चौक के पास सीसी सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 54 सेमीपाली हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में भूमिगत नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 67 में बलगी रामायण केवट के घर से शासकीय माध्यमिक विद्यालय बलगीखार तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

बालको क्षेत्र के वार्डों को भी इन विकास कार्यों में शामिल किया गया है। वार्ड क्रमांक 42 देहानपारा में शिव मंदिर से राजरखन द्विवेदी के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 43 आजाद नगर में विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क, नाली एवं कलवर्ट निर्माण तथा राम मंदिर इंदिरा नगर आंगनबाड़ी तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 30 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 47 रुमगड़ा में अगरिया के घर से अगर दास के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड क्रमांक 39 बालको में निखिल मित्तल के घर से रोहित के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 40 बालको पाड़ीमार में इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग से शिव चंद्रा के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वार्ड क्रमांक 36 रामपुर के सतनाम नगर बस्ती में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 20 पत्थर्रीपारा में बंटी साहू के घर से पुष्पेंद्र साहू के घर तक तथा मंदाकिनी साहू के घर से तालाब तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 24 खपराभठा में अंजू श्रीवास के घर से राम प्रसाद के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 35 खरमोरा रुद्रनगर में सत्यनारायण यादव के घर से बजरंग पटेल के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 64 इमलीछापर मोदी मोहल्ला में ट्रांसफार्मर के पास से संतोष कौशिक के घर तक नाली निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 15वें वित्त मद से कोरबा नगर निगम क्षेत्र में अधोसंरचना से जुड़े 100 कार्यों के लिए 25.95 करोड़ रुपये, पेयजल से संबंधित 15 कार्यों के लिए 7.52 करोड़ रुपये तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्यों के लिए 1.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। लगातार मिल रही इन स्वीकृतियों से शहर के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

मंत्री श्री देवांगन ने नगर निगम के अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्वीकृत विकास कार्यों का लाभ नागरिकों को शीघ्र मिल सके। सड़क और नाली निर्माण जैसे कार्यों के धरातल पर आने से शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space










































