प्रेस क्लब दर्री ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
पत्रकारों और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय पर्व, देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प
कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र दर्री में प्रेस क्लब दर्री द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर प्रेस क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ आसपास के क्षेत्र के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब दर्री के संरक्षक सुधीर जैन, अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, सचिव संतोष गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, मनी निंजा, भागवत दीवान, अशोक अग्रवाल, विकास तिवारी, अजय राय सहित प्रेस क्लब के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों ने भी पत्रकारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और वीरों के बलिदान की याद दिलाता है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है, इसलिए पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हुए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को मजबूत करें।
प्रेस क्लब दर्री के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व की खुशी और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space










































