नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरजपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.9 किलो गांजा जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूरजपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.9 किलो गांजा जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

करीब 2.50 लाख रुपये का गांजा बरामद, बिना नंबर की मोटरसाइकिल से परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर ACGN:- जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर थाना और चौकी प्रभारियों को नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी अभियान के तहत सूरजपुर थाना पुलिस ने गांजा परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 को सूरजपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केतका की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बिक्री के लिए सपकरा की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम पोड़ी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की।


घेराबंदी के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार अतिउल्ला खान पिता स्वर्गीय नबीउल्ला खान, उम्र 31 वर्ष, निवासी साहूपारा, थाना सूरजपुर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई है।


पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक जितेंद्र पटेल एवं रविराज पाण्डेय की सक्रिय भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now