नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिलासपुर पुलिस के 83 कर्मठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, देशभक्ति गीतों से गूंजा पुलिस परिवार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिलासपुर पुलिस के 83 कर्मठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, देशभक्ति गीतों से गूंजा पुलिस परिवार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

एसएसपी एवं डीआईजी रजनेश सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को किया सम्मानित

बिलासपुर ACGN:- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में पुलिस के कर्मठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरी श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव, एसडीपीओ श्री सुदीप सरकार, एसडीपीओ कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, डीएसपी लाइन श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी आईयूसीएडबल्यू अनिता नाग, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए कुल 83 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों ने एयरपोर्ट सुरक्षा, न्यायालयीन कार्य, अपराध निराकरण, एनडीपीएस मामलों की उत्कृष्ट विवेचना, डायल-112, अपराध एवं आपराधिक निगरानी व्यवस्था, महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, बीट व्यवस्था, आसूचना संकलन, गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी, प्रशासनिक कार्य और पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।


सम्मानित होने वालों में उप पुलिस अधीक्षक श्री पंकज अवस्थी को एयरपोर्ट सुरक्षा एवं उच्च न्यायालय संबंधी दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। निरीक्षक श्रीमती श्वेता मिश्रा गौरेहा को उच्च न्यायालय में गृह एवं पुलिस विभाग से संबंधित न्यायालयीन कार्यों के उत्कृष्ट निर्वहन, निरीक्षक श्री प्रदीप आर्य को संपत्ति बरामदगी एवं अपराधों के निराकरण तथा निरीक्षक श्री राहुल तिवारी को डायल-112 के सुव्यवस्थित संचालन में योगदान के लिए सम्मान मिला।


उप निरीक्षक श्री इंद्रनाथ नायक एवं सहायक उप निरीक्षक श्री विदेशी राम साहू को एनडीपीएस के दो मामलों में उत्कृष्ट विवेचना कर आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। वहीं उप निरीक्षक श्री संजय रावत, उप निरीक्षक श्री शंकर कश्यप, सहायक उप निरीक्षक श्री गौरीशंकर बघेल, उप निरीक्षक श्रीमती प्रांतिका भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक श्रीमती वंदना कौशिक, सहायक उप निरीक्षक श्री आदित्य शर्मा और सहायक उप निरीक्षक श्री मोहम्मद रमजान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को उनके संबंधित दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


समारोह में बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं महिला आरक्षकों को भी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों को उनके परिवारजनों के साथ सम्मानित किए जाने से समारोह का माहौल और भी आत्मीय हो गया।


देशभक्ति गीतों से रंगा पुलिस परिवार
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। गीतों ने पूरे चेतना हाल को राष्ट्रभक्ति और उत्साह से भर दिया। पुलिस परिवार की प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। विशेष बात यह रही कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह ने भी गीत गायन में सहभागिता की और पुलिस परिवार के साथ आत्मीयता साझा की।


इस अवसर पर श्री रजनेश सिंह ने सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के बेहतर कार्य से न केवल बिलासपुर पुलिस की प्रतिष्ठा बढ़ती है, बल्कि “आप लोगों के बेहतर कार्य करने से मेरी वर्दी की शान और बढ़ती है।” उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा, अनुशासन, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


पुलिस परिवार को बताया विभाग का अभिन्न अंग
एसएसपी एवं डीआईजी श्री रजनेश सिंह ने पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीयता से समय बिताया। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जिस समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं, उसके पीछे उनके परिवार का सहयोग भी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने पुलिस परिवार को बिलासपुर पुलिस का अभिन्न अंग बताते हुए उनके योगदान और सहयोग की सराहना की।
समारोह के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बिलासपुर पुलिस के उज्ज्वल, सशक्त और बेहतर भविष्य की कामना की।


स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन बिलासपुर पुलिस के लिए केवल सम्मान का अवसर नहीं रहा, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, देशभक्ति और पुलिस परिवार के बीच आपसी आत्मीयता को मजबूत करने वाला आयोजन भी बना।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now