सेंध लेक पर स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 59 वाहनों के ई-चालान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
तीन दर्जन से अधिक दोपहिया चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई, नाबालिगों को वाहन न चलाने की समझाइश
रायपुर ACGN:- यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस ग्रामीण ने सख्ती शुरू कर दी है। 15 अगस्त को थाना मंदिर हसौद पुलिस ने सेंध लेक और आसपास के क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लगाए गए विशेष जांच बिंदु पर पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, सड़क पर स्टंट करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार वाहन चलाते समय स्टंट करना न केवल स्वयं वाहन चालक के लिए जानलेवा हो सकता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। ऐसे मामलों में पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

इसके अलावा सेंध लेक के पास निषिद्ध स्थान पर वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहां नो-पार्किंग में खड़े 59 वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर वाहन चालकों के बीच सतर्कता देखने को मिली।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं बैठाने और वाहन चलाते समय किसी भी तरह का स्टंट नहीं करने की समझाइश दी।

नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों में उनके पालकों को भी मौके पर समझाया गया और भविष्य में नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की हिदायत दी गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियम केवल चालान और कार्रवाई से जुड़े विषय नहीं हैं, बल्कि इनका सीधा संबंध सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा से है। खासकर युवाओं द्वारा तेज रफ्तार और स्टंट के जरिए अपनी जान जोखिम में डालने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space










































