नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संविधान के मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में दें योगदान: कलेक्टर कुणाल दुदावत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संविधान के मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में दें योगदान: कलेक्टर कुणाल दुदावत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के बलिदान को किया नमन; अधिकारी-कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की दी प्रेरणा


कोरबा ACGN:- कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता के गौरव का वातावरण देखने को मिला। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया और पूजा-अर्चना की।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, गीत और कविताओं की प्रस्तुति दी।

सहायक कलेक्टर इषांत जायसवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।


कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और महानायकों ने केवल स्वतंत्रता का मार्ग ही प्रशस्त नहीं किया, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा भी दिखाई।

उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में आत्मसात करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों और कर्तव्यों की भी निरंतर याद दिलाते हैं। इन मूल्यों की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना प्रत्येक नागरिक और सिविल सेवक की जिम्मेदारी है।


कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे सामाजिक एवं संवैधानिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए पूरी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

देश के विकास को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर कौशल तेंदुलकर, माधुरी सोम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


             कलेक्टर आवास में भी फहराया तिरंगा


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने कलेक्टर आवास परिसर में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर कलेक्टर आवास तक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश के विकास में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाने तथा संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप जनसेवा करने का संकल्प दोहराया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now