नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रिंसी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का बढ़ाया गौरव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रिंसी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का बढ़ाया गौरव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

रायगढ़ में प्रथम और प्रदेश में द्वितीय स्थान, राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होंगी स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्रा

धरमजयगढ़ ACGN:- पीएमसी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, धरमजयगढ़ की कक्षा नवमी की छात्रा कुमारी प्रिंसी अहमद सिद्दीकी ने राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं रायगढ़ जिले में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय, परिवार और पूरे धरमजयगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


प्रिंसी की इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है। राष्ट्रीय स्तर की इस छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रिंसी अहमद सिद्दीकी को रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई है। यह उपलब्धि न केवल प्रिंसी के लिए बल्कि धरमजयगढ़ क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।


अपनी सफलता का श्रेय प्रिंसी ने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और विद्यालय के शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दिया है। उनका कहना है कि विद्यालय में नियमित रूप से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। नवोदय प्रवेश परीक्षा, प्रयास प्रवेश परीक्षा सहित अन्य छात्रवृत्ति प्रतियोगिताओं के लिए भी विद्यार्थियों को लगातार मार्गदर्शन और अभ्यास कराया जाता है।


प्रिंसी ने अपनी सफलता में प्रधान पाठक श्री सत्यजीत पुरकायस्थ और अपने गुरुजनों में विशेष रूप से श्री उनीत कुमार साहू के मार्गदर्शन और प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि शिक्षकों द्वारा लगातार प्रोत्साहित करने और सही दिशा में तैयारी कराने से उन्हें राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास मिला।


विद्यालय के प्राचार्य श्री हकीमउल्लाह खान द्वारा भी शिक्षकों को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देने की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्रिंसी का कहना है कि शिक्षकों के बताए मार्ग पर निरंतर मेहनत करने से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।


पीएमसी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, धरमजयगढ़ क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न परीक्षाओं, प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया जा रहा है। प्रिंसी की यह उपलब्धि इसी निरंतर सफलता की एक और महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।


प्रिंसी की सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका है। उनका इस वर्ष प्रयास प्रवेश परीक्षा में भी चयन हुआ है। एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर प्रिंसी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय दिया है।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित समारोह के दौरान प्रिंसी अहमद सिद्दीकी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया गया। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रदेश में दूसरा और जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली प्रिंसी की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर अभ्यास, शिक्षकों का मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो छोटे शहर और कस्बे से निकलकर भी विद्यार्थी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।


राष्ट्रपति भवन में सम्मान की ओर बढ़ते प्रिंसी के कदम ने धरमजयगढ़ के शिक्षा जगत में नई उम्मीद जगाई है। विद्यालय परिवार को भरोसा है कि प्रिंसी आने वाले समय में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से क्षेत्र का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now