नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पेंड्रारोड वेयरहाउसिंग शाखा में शान से लहराया तिरंगा, शाखा प्रबंधक पुष्पलता कंवर ने किया ध्वजारोहण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पेंड्रारोड वेयरहाउसिंग शाखा में शान से लहराया तिरंगा, शाखा प्रबंधक पुष्पलता कंवर ने किया ध्वजारोहण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन शाखा में देशभक्ति का माहौल, कर्मचारियों और श्रमिकों ने उत्साह से मनाया राष्ट्रीय पर्व

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- देश की आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन शाखा पेंड्रारोड में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक श्रीमती पुष्पलता कंवर ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।


ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों, हमाल मुकदमों एवं श्रमिक साथियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की। पूरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का वातावरण दिखाई दिया।


इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्रीमती पुष्पलता कंवर ने सभी उपस्थित लोगों तथा नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के बलिदान का परिणाम है। आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें।


समारोह में शाखा के कर्मचारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा गार्ड, हमाल मुकदम और अन्य श्रमिक साथी भी शामिल हुए। वेयरहाउसिंग शाखा के कामकाज में इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में सभी ने मिलकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को बढ़ाया।


ध्वजारोहण समारोह में वृजेश कुमार द्विवेदी, पंकज कुमार मिश्रा, मुनेलाल रजक, अजय कुमार पैकरा, इन्द्रजीत पैकरा, शिवशंकर, राजेन्द्र सिंह, आलोक सिंह, अजय केवट, रामबाई पैकरा और अंजली कश्यप सहित शाखा के कर्मचारी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। इसके साथ ही शाखा के समस्त सुरक्षा गार्डों तथा हमाल में अमृतलाल, सोमवार सिंह, अशोक, पवन सहित बड़ी संख्या में हमाल साथी समारोह में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।


छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की पेंड्रारोड शाखा में आयोजित यह कार्यक्रम इस बात का प्रतीक रहा कि राष्ट्रीय पर्व की खुशी समाज के हर वर्ग को एक साथ जोड़ती है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और श्रमिक तक सभी ने मिलकर तिरंगे के नीचे देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।
तिरंगे की शान में एकजुट हुआ पेंड्रारोड वेयरहाउसिंग परिवार, राष्ट्रगान की गूंज और देशभक्ति के उत्साह के बीच स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन यादगार बन गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now