नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बारिश में भी नहीं बुझी शहादत की मशाल, भाजयुमो ने किया अमर शहीदों को नमन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बारिश में भी नहीं बुझी शहादत की मशाल, भाजयुमो ने किया अमर शहीदों को नमन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रामानुजनगर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

देशभक्ति के नारों के बीच युवाओं ने निकाली मशाल यात्रा, शहीदों के त्याग और बलिदान को किया याद

रामानुजनगर ACGN:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों की स्मृति और उनके त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रामानुजनगर में मशाल यात्रा निकाली गई। तेज बारिश के बीच भी युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और कार्यकर्ता भीगते हुए हाथों में मशाल लेकर यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज ठिकरिया, जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने किया। मशाल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


भारी बारिश के बावजूद यात्रा में युवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संकल्प व्यक्त किया।


कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री सौभाग्य दुबे, अनूप दुबे, कान्हा, कन्हैया लाल लोधी, संतोष यादव, आयुष साहू, प्रकाश साहू, सुंदर सिंह, अभिनव साहू, सुंदरम साहू, ओम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के अमर शहीदों का बलिदान भारत की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके त्याग और संघर्ष से युवाओं को राष्ट्रहित में समर्पण, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।


भारी बारिश के बीच निकली यह मशाल यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति रही, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now