नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोईसिंघा पहुंचा यूपीएमएस का प्रतिनिधिमंडल, संगठन विस्तार से लेकर समाजसेवा तक हुआ मंथन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लोईसिंघा पहुंचा यूपीएमएस का प्रतिनिधिमंडल, संगठन विस्तार से लेकर समाजसेवा तक हुआ मंथन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल, बलांगीर

प्रांतीय एवं जोनल पदाधिकारियों ने शाखा सदस्यों से की चर्चा, महिला सहभागिता और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर

बलांगीर, ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन (यूपीएमएस) के संगठन विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से प्रांतीय एवं जोनल पदाधिकारियों ने लोईसिंघा शाखा का दौरा किया। स्थानीय अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों के साथ समाजसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
दौरे में यूपीएमएस के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल (अन्नु), प्रांतीय सदस्यता विस्तार अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, सह-अध्यक्ष गजानन अग्रवाल एवं बलांगीर जोन महासचिव अनिल मोदी शामिल हुए। शाखा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
बैठक के दौरान संगठन के सदस्यता विस्तार अभियान को मजबूत बनाने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। महिला सहभागिता बढ़ाकर सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण अभियान को गति देने के साथ सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में जागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर भी चर्चा हुई। समाज के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता, शिक्षा कोष के विस्तार और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान जैसे विषयों को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक संगठन की वास्तविक भूमिका समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य करने में है। इसके लिए शाखाओं को स्थानीय स्तर पर अधिक सक्रिय होकर समाजहित की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
बैठक में आगामी जोनल बैठक के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों और सुझावों पर चर्चा हुई। शाखा पदाधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी और भविष्य में संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।


इस अवसर पर लोईसिंघा शाखा अध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल, सचिव कैलाश कुमार अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, राजनारायण अग्रवाल, लब कुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं मनोज कुमार अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार के साथ समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प दिखाई दिया। प्रांतीय एवं जोनल पदाधिकारियों के दौरे से शाखा के सदस्यों में भी उत्साह नजर आया और आगामी सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति बनी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now