अग्रसेन स्टेडियम में सजेगा देशभक्ति का रंग, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े फहराएंगी तिरंगा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू, सूरजपुर
15 अगस्त को जिला मुख्यालय में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, परेड की सलामी के साथ गूंजेगा देशभक्ति का संदेश
सूरजपुर ACGN:- स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को लेकर सूरजपुर जिला मुख्यालय में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 15 अगस्त को अग्रसेन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी देंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से शुरू होगा। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अग्रसेन स्टेडियम को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप सजाया जा रहा है। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी।
राष्ट्रीय पर्व के इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति संकल्प लिया जाएगा।
सूरजपुर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर लोगों में भी उत्साह का माहौल है। अग्रसेन स्टेडियम में तिरंगा फहराए जाने के साथ ही पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगने की तैयारी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































