पत्नी के साथ बाजार निकला था अमर सिंह, रास्ते में रुका और फिर रेलवे ट्रैक पर मिली मौत; कोयला ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर
प्रेमनगर के सलका उमेश्वरपुर क्षेत्र में रात करीब 10:15 बजे हादसा, रेलवे लाइन पर शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
सूरजपुर। प्रेमनगर क्षेत्र के सलका उमेश्वरपुर में सोमवार 10 अगस्त की रात एक दर्दनाक हादसे में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर सिंह, पिता दया राम, निवासी ग्राम सलका मुड़ाडांड, पुलिस चौकी सलका उमेश्वरपुर के रूप में बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अमर सिंह शाम के समय अपनी पत्नी के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि रास्ते में किसी कारणवश वह रुक गया, जबकि उसकी पत्नी अकेले बाजार की ओर चली गई। इसके बाद अमर सिंह के साथ क्या हुआ, वह रेलवे लाइन तक कैसे पहुंचा और किस परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

बताया जा रहा है कि रात करीब 10:15 बजे सलका उमेश्वरपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन पर अमर सिंह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन से गुजरने वाली अदाणी कंपनी के कोयला परिवहन में लगी ट्रेन की चपेट में आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियां पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।
घटना की सूचना मिलते ही सलका उमेश्वरपुर पुलिस चौकी की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मृतक के शव को लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि बाजार जाने के लिए पत्नी के साथ निकला अमर सिंह आखिर रास्ते में क्यों रुका और कुछ समय बाद रेलवे लाइन तक कैसे पहुंचा। क्या यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य परिस्थिति थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस घटनास्थल तथा आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
इस घटना से जुड़ी जानकारी की पुष्टि के लिए पुलिस जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। मामले में आगे जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


