नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय – रायपुर

सिलतरा पुलिस ने दो पुराने मामलों में लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी को दबोचा, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायपुर ACGN :- रायपुर ग्रामीण पुलिस ने पुराने और लंबित आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सिलतरा पुलिस ने वर्ष 2018 और 2019 के दो पुराने मामलों में करीब 7 से 8 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सैय्यद जिसान अहमद उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्री अभिषेक झा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना सिलतरा क्षेत्र में पुराने और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबे समय से फरार आरोपियों की दोबारा पतासाजी शुरू की गई थी। इसी दौरान वर्ष 2018 और 2019 के दो गंभीर मामलों में फरार आरोपी सैय्यद जिसान अहमद उर्फ मिंटू के संबंध में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
पहला मामला अपराध क्रमांक 480/2018 थाना धरसींवा से संबंधित है, जिसमें धारा 407, 420 और 34 भारतीय दंड संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। वर्तमान में यह मामला थाना सिलतरा में धारा 173(8) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत विवेचनाधीन है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में ट्रेलर के माध्यम से कोयला परिवहन के दौरान कोयले की हेराफेरी और चोरी कर उसे बिक्री करने तथा आपसी साठगांठ से अपराध किए जाने के आरोप सामने आए थे। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि सैय्यद जिसान अहमद उर्फ मिंटू घटना के बाद से लगातार फरार था।
दूसरा मामला अपराध क्रमांक 373/2019 थाना धरसींवा से संबंधित है, जिसमें धारा 379, 411, 407 और 120-बी भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह प्रकरण भी वर्तमान में थाना सिलतरा में धारा 173(8) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत विवेचनाधीन है। पुलिस के अनुसार जोरावर इंजीनियरिंग, सिलतरा में स्पंज आयरन से भरे वाहन में माल की कमी पाए जाने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी। विवेचना में वाहन चालक और अन्य आरोपियों द्वारा आपसी साठगांठ कर आपराधिक षड्यंत्र के माध्यम से स्पंज आयरन की हेराफेरी किए जाने के तथ्य सामने आए थे। इस मामले में भी आरोपी गिरफ्तारी से बचते हुए लंबे समय से फरार था।
दोनों पुराने मामलों में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों की जांच शुरू की। तकनीकी जानकारी के साथ मैदानी स्तर पर भी लगातार पतासाजी की गई। पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिलने के बाद संभावित ठिकाने पर दबिश दी गई, जहां से उसे 8 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों प्रकरणों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैय्यद जिसान अहमद उर्फ मिंटू, पिता मोनाजीर हुसैन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम पकरिया, थाना पांकी, जिला पलामू, झारखंड के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर, पीएसआई भूपेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक जीतेन्द्र मिश्रा, शेखर चंद्राकर तथा आरक्षक अजय पटेल और अर्जुन डहरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि पुराने और लंबित मामलों में फरार आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now