हत्या के मामले में दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय – रायपुर
आपसी विवाद में महेश धृतलहरे पर जानलेवा हमला, उपचार के दौरान हुई मौत; पुलिस ने लकड़ी और ईंट की जब्त
रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के सतनामी पारा कोटा में आपसी विवाद के बाद हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल महेश धृतलहरे को उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लकड़ी और ईंट भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार डीसीपी पश्चिम जोन रोबिनसन गुड़िया के निर्देशन तथा एडीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सरस्वती नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। प्रार्थी राजेन्द्र धृतलहरे, निवासी सतनामी पारा कोटा, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 और 8 अगस्त की दरम्यानी रात आपसी विवाद के दौरान तुषार महिधर उर्फ बाउ और सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका ने उसके भाई महेश धृतलहरे के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल महेश को तत्काल उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 168/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 103 एवं 3(5) में प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया।
पुलिस की टीम ने लगातार पतासाजी और दबिश की कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने आपसी विवाद के चलते घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी और ईंट बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में तुषार महिधर उर्फ बाउ, पिता नंदू महिधर, उम्र 19 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, मंदिर के पास, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर तथा सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका, पिता संतोष मधुकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, मंदिर के पास, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर शामिल हैं।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घटना के बाद आरोपियों को फरार होने का अवसर नहीं मिला। रायपुर पुलिस पश्चिम जोन की ओर से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


