नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व आदिवासी दिवस पर रोपे 40 पौधे – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व आदिवासी दिवस पर रोपे 40 पौधे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के छठवें चरण में पौधारोपण, प्रकृति और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

मुंगेली ACGN :- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल करते हुए पुलिस लाइन नहर रोड में 40 पौधों का रोपण किया। संस्था द्वारा संचालित ‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के छठवें चरण के तहत नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
पौधारोपण के माध्यम से संस्था ने प्रकृति संरक्षण के साथ आदिवासी समाज की उस परंपरा को भी रेखांकित किया, जिसमें जल, जंगल और जमीन को जीवन का अभिन्न हिस्सा माना जाता रहा है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ उनके सदियों पुराने जुड़ाव से सीख लेने का भी दिन है।


संस्था के वरिष्ठ सदस्य गोखलेश सिंह और दीपक जैन ने कहा कि आदिवासी समाज ने सदियों से प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जिया है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की उनकी परंपराएं आज के दौर में पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। ऐसे अवसर पर पौधारोपण करना प्रकृति और संस्कृति दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सार्थक माध्यम है।


संस्था के सक्रिय सदस्य मुकेश पांडेय और पप्पू शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल किसी एक संस्था या संगठन तक सीमित रखने के बजाय इसे जनअभियान बनाने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों को पौधारोपण से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकता है। जल, जंगल और जमीन आने वाली पीढ़ियों की सबसे महत्वपूर्ण विरासत हैं और इनकी रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।


‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के छठवें चरण के अभियान प्रभारी अजय चंद्राकर और सह प्रभारी वैभव ताम्रकार ने बताया कि संस्था लगातार पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रही है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार सहित गोखलेश सिंह, विकास जैन, मुकेश पांडेय, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारख, सुनील वाधवानी, धीरज जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, वैभव ताम्रकार, पवन यादव, आर्या सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, परमेश्वर देवांगन, सुरेश यादव और सुमित उपाध्याय सहित नगर के पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, सागर वैष्णव, आदर्श केशरवानी, प्रकाश दुबे और जय कुमार मार्को उपस्थित रहे।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित यह पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों को एक साथ जोड़ने वाली पहल के रूप में सामने आया। संस्था ने इस अभियान के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने का संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now