नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर घर तिरंगा, हर दिल वंदे मातरम् – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हर घर तिरंगा, हर दिल वंदे मातरम्

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू,

7 से 17 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में देशभक्ति का उत्सव, तिरंगा यात्राओं से लेकर सामूहिक वंदे मातरम् गायन तक होंगे विविध आयोजन

सरगुजा ACGN :- स्वतंत्रता दिवस की आहट के साथ छत्तीसगढ़ में देशभक्ति का रंग और गहरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस वर्ष स्वतंत्रता पर्व को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान आयोजित किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 7 से 17 अगस्त तक विभिन्न जिलों में देशभक्ति, सांस्कृतिक और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष का अभियान ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के स्मरणोत्सव से भी जुड़ा है, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया है।
9 से 17 अगस्त तक घर-घर लहराएगा तिरंगा – प्रदेश के सभी जिलों में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता पर्व में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं 7 से 15 अगस्त तक ‘वंदे मातरम्’ गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद बड़े स्तर पर सामूहिक राष्ट्रगान और वंदे मातरम् गायन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
तिरंगा यात्रा से मैराथन तक देशभक्ति का उत्सव – अभियान के दौरान जिला मुख्यालयों से लेकर विकासखंड, ग्राम पंचायत और शैक्षणिक संस्थानों तक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। बाइक और कार रैलियों के साथ मशाल रैलियां तथा तिरंगा मैराथन भी आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों के साथ स्व-सहायता समूह, पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट-गाइड और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
तिरंगे के साथ सेल्फी, देशभक्ति से जुड़ेगा डिजिटल अभियान – अभियान को जनभागीदारी और तकनीक से जोड़ते हुए नागरिक अपने घर पर फहराए गए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा कैनवास और तिरंगा मेले भी आयोजित होंगे। देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ स्थानीय स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहन देने की भी पहल की जाएगी।
अपनी आवाज में गूंजेगा वंदे मातरम् – प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर ऑडियो और वीडियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां नागरिक स्वयं ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर अपनी रिकॉर्डिंग तैयार कर सकेंगे। इसके माध्यम से अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से जनउत्सव का रूप देने की तैयारी है।
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस
14 अगस्त को भारत विभाजन की विभीषिका और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदानों को स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। राज्य पुलिस बैंड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
स्वतंत्रता पर्व को जनआंदोलन बनाने की तैयारी – ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को केवल एक सरकारी आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्रप्रेम के व्यापक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। तिरंगे के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक स्वर के जरिए स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now