नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नांदघाट-मुंगेली रोड बनेगी फोरलेन, 21.81 करोड़ की मंजूरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नांदघाट-मुंगेली रोड बनेगी फोरलेन, 21.81 करोड़ की मंजूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

36.40 किलोमीटर सड़क का होगा उन्नयन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुणवत्ता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक सड़क संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए टू-लेन सड़क को फोरलेन में उन्नत करने के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से 36.40 किलोमीटर लंबी सड़क का फोरलेन निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने मंत्रालय से प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति संबंधी परिपत्र जारी कर दिया है।
राज्य सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से नांदघाट, मुंगेली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित सड़क सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, परिवहन, कृषि उत्पादों की आवाजाही और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि कार्य की निविदा प्रक्रिया समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए तथा निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप मितव्ययिता के साथ संपादित किया जाए। विभाग ने निर्माण एजेंसी को अनुबंधित अवधि के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि परियोजना में अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी की स्वीकृति से समय बढ़ाया जा सकेगा। यदि समय-सीमा बढ़ानी भी पड़े तो नियमानुसार अर्थदंड (पेनल्टी) के साथ ही विस्तार दिया जाएगा।
सरकार का यह निर्णय क्षेत्र की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा, आवागमन की सुगमता और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now