नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिरगिट्टी पुलिस का सख्त एक्शन: चखना दुकान की आड़ में शराबखोरी पर कार्रवाई, अड्डेबाजों-नशाखोरों समेत 8 पर कसा शिकंजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सिरगिट्टी पुलिस का सख्त एक्शन: चखना दुकान की आड़ में शराबखोरी पर कार्रवाई, अड्डेबाजों-नशाखोरों समेत 8 पर कसा शिकंजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद त्वरित कार्रवाई, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का लगातार अभियान जारी

बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही अभियान में कुल आठ लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने चखना दुकान की आड़ में शराब पीने की जगह उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया, वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने, अड्डेबाजी और नशाखोरी में संलिप्त सात अन्य आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।


पुलिस के अनुसार 6 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर हरदीकला टोना निवासी सुधीर कौशिक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच के दौरान उसके कब्जे से शराब सेवन से संबंधित खाली डिस्पोजल, कुरकुरे के खाली पैकेट, देशी प्लेन शराब की खाली बोतलें तथा 250 रुपये नगद बरामद किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद जमानतीय अपराध होने से उसे जमानत पर रिहा किया गया, वहीं सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उसके विरुद्ध पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।


इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने थाना क्षेत्र के चिन्हित अड्डेबाजी स्थलों पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान त्रिलोक कौशिक उर्फ सोनू, बुद्धेश्वर धुरी उर्फ कमल, रंजीत रात्रे, प्रदीप धुरी, अमरजीत यादव, अमित यादव और अंकित यादव को सार्वजनिक शांति भंग करने और अड्डेबाजी करते पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशाखोरी, अवैध शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी अथवा अन्य अवैध गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now