नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एलईडी टीवी, कूलर और पंखे बरामद, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का चौकी खरसिया पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एलईडी टीवी, कूलर और सीलिंग फैन बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को मदनपुर निवासी श्रीमती आरती उनसेना ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त की रात करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान के तीन कमरों के दरवाजों की कुंडी और कब्जे तोड़ दिए तथा खिड़की की सरिया मोड़कर घर में प्रवेश किया। चोर घर से सीआरआई कंपनी का एक हॉर्स पावर सबमर्सिबल पंप, कूलर, 32 इंच का एलजी एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, चार गैस सिलेंडर, सीलिंग फैन, मिक्सी, पीतल की भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की मूर्तियां, चढ़ावे की नकदी, चांदी के लक्ष्मी सिक्के, इन्वर्टर, बैटरी, कंप्यूटर सेट, लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज, घरेलू बर्तन, कृषि उपकरण तथा नगदी सहित लगभग 80 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए।


शिकायत के आधार पर चौकी खरसिया में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर हरिजन मोहल्ला, खरसिया निवासी अमन सागर (22 वर्ष) और सत्यम सागर (32 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनके मेमोरेंडम के आधार पर अमन सागर के कब्जे से एक कैम स्टार कंपनी का कूलर और एक सीलिंग फैन, जबकि सत्यम सागर के कब्जे से 32 इंच का एलईडी टीवी और दो सीलिंग फैन बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा एवं धनंजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों को कानून से बचने का कोई अवसर नहीं मिलेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now