एमपावर इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, एसपी योगेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
एसपी योगेश पटेल ने कहा, मेहनत, अनुशासन और खेल भावना ही सफलता की सशक्त नींव, 8 अगस्त को होगा फाइनल मुकाबला।
सूरजपुर ACGN:- साधु राम विद्या मंदिर, सूरजपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एमपावर इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ गुरुवार को विद्यालय परिसर में हुआ।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल रहे। खिलाड़ियों के परिचय, ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया।

उद्घाटन समारोह में एमपावर के डायरेक्टर गोविंद मुदलियार, एचआर सुश्री निधि, साधु राम विद्या मंदिर के डायरेक्टर डॉ. राहुल अग्रवाल, एसएमसी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पूर्व पार्षद संजय डोसी, विद्यालय की प्राचार्या खुशबू सिंह तथा उप-प्राचार्य दीन दयाल तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तुलेश्वर राजवाड़े, दीपक पटले और निदा फाजली ने किया।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और खेल भावना जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों को हार से निराश नहीं होने और जीत पर अहंकार नहीं करने की सीख देते हुए सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी से जुड़े अनुभव भी साझा किए।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कोलंबिया ग्लोबल स्कूल, रायपुर और रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल, गोंदिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से विजेता का निर्णय हुआ, जिसमें रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल, गोंदिया ने 3-1 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की।

उद्घाटन समारोह में विद्यालय परिवार, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रशिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का वातावरण देखने को मिला। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


