नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बरहमपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने 300 करोड़ रुपये जारी करने की उठी मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बरहमपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने 300 करोड़ रुपये जारी करने की उठी मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ऐतिहासिक स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा गया ज्ञापन

गंजाम ACGN:- ओड़िशा के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में शामिल बरहमपुर रेलवे स्टेशन के शीघ्र आधुनिकीकरण और इसे विश्वस्तरीय परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग तेज हो गई है। शहर तली अंचल मिलित क्रियानुष्ठान कमेटी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पहले से घोषित 300 करोड़ रुपये शीघ्र जारी करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 1896 में ईस्ट कोस्ट स्टेट रेलवे द्वारा निर्मित बरहमपुर रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक और रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह स्टेशन प्रतिदिन 50 हजार से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करता है तथा 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन यहां से होता है। दक्षिणी ओड़िशा के पांच जिलों और पड़ोसी आंध्र प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह प्रमुख रेलवे केंद्र है।
कमेटी ने आरोप लगाया कि इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद स्टेशन आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़, यात्रियों के लिए सीमित सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की अपर्याप्त व्यवस्था तथा स्टेशन तक पहुंचने में आने वाली समस्याएं यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि राज्य के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा चुका है, जबकि बरहमपुर रेलवे स्टेशन अपेक्षित विकास से वंचित रह गया है।
कमेटी ने स्टेशन के पुनर्विकास के लिए अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, स्काईवॉक, लिफ्ट, एस्केलेटर, सौर ऊर्जा आधारित अधोसंरचना, डिजिटल यात्री सुविधाएं, फूड कोर्ट, कैप्सूल होटल तथा शहर के बस स्टैंड से बेहतर संपर्क जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही तारा तारिणी मंदिर, बरहमपुरी सिल्क साड़ियों और गोपालपुर की तटीय सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित वास्तुशिल्प को स्टेशन के डिजाइन में शामिल करने की भी मांग की गई है।
कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार पटनायक ने कहा कि बरहमपुर रेलवे स्टेशन का विश्वस्तरीय पुनर्विकास दक्षिणी ओड़िशा में यातायात सुविधा, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति देगा। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और स्वीकृत राशि जल्द जारी करने की अपील की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now