जैन मुनि हिमांशु कुमार एवं हेमंत कुमार के प्रवचनों से आध्यात्ममय हुआ केसिंगा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी (केसिंगा), ओड़िशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- बिनोद कुमार जैन
रात्रि 8:00 बजे तेरापंथ भवन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, चातुर्मास के दौरान धर्म, तपस्या और आध्यात्म का वातावरण हुआ प्रबल
केसिंगा ACGN :- कालाहांडी जिले के केसिंगा स्थित तेरापंथ भवन में आचार्य महाश्रमण जी के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री हिमांशु कुमार जी एवं मुनि श्री हेमंत कुमार जी के चार माह के चातुर्मास की शुरुआत के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण गहरा गया है। चातुर्मास प्रारंभ हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे आयोजित होने वाले प्रवचनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

रात्रि होते ही लोग अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कर तेरापंथ भवन की ओर पहुंचने लगते हैं। केवल केसिंगा नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों तथा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनने पहुंच रहे हैं। धार्मिक आयोजनों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

मुनि श्री हिमांशु कुमार जी एवं मुनि श्री हेमंत कुमार जी अपने प्रवचनों में केवल जैन दर्शन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, श्रीहनुमान सहित भारतीय संस्कृति और विभिन्न धार्मिक परंपराओं के प्रेरक प्रसंगों को भी सरल, सहज और प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत करते हैं। उनकी वाणी, तर्कपूर्ण व्याख्या और सहज अभिव्यक्ति श्रोताओं को अंत तक बांधे रखती है। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रवचन इतने ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक होते हैं कि उनका समापन होने के बाद भी वहां से उठने का मन नहीं करता।

तेरापंथ भवन में प्रतिदिन इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं कि कई बार बैठने के लिए स्थान तक उपलब्ध नहीं हो पाता। बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे पूरे अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ प्रवचन सुनते हैं। वातावरण पूरी तरह भक्ति, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई देता है।
चातुर्मास के दौरान तप, साधना और आत्मसंयम के विविध धार्मिक अनुष्ठानों में भी समाज के भाई-बहन उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। मुनिश्री के सान्निध्य में केसिंगा में धर्म, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरण का वातावरण निरंतर सशक्त होता जा रहा है।
तेरापंथ सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि मुनि श्री हिमांशु कुमार जी एवं मुनि श्री हेमंत कुमार जी के आगमन से नगर में धार्मिक चेतना को नई ऊर्जा मिली है। उनके प्रवचन समाज को नैतिकता, सद्भाव, आत्मअनुशासन और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


