नेपाल-भारत मारवाड़ी अग्रवाल समागम में सामाजिक समरसता और संगठन पर हुआ मंथन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओड़िशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल
नेपाल में आयोजित दो दिवसीय समागम में भारत-नेपाल के प्रतिनिधियों ने अग्र एकता, सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान पर साझा किया दृष्टिकोण, राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल का हुआ भव्य सम्मान
बलांगीर ACGN :- नेपाल अग्रवाल परिवार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नेपाल-भारत मारवाड़ी अग्रवाल समाज समागम-2026 का भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत और नेपाल के विभिन्न राज्यों एवं प्रांतों से अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, समाजसेवियों तथा प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समागम के दौरान सामाजिक समरसता, संगठनात्मक सुदृढ़ता, सेवा भावना, महिला सशक्तिकरण तथा समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता, संगठन और सेवा भावना है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के अग्रवाल समाज के बीच स्थापित यह सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेतु आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा तथा दोनों देशों के समाजजनों के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

समारोह के दौरान महासभा की विभिन्न इकाइयों ने वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महासभा के महामंत्री हरिओम गर्ग ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संगठन की वर्तमान गतिविधियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती मृदुला अग्रवाल ने महिला प्रकोष्ठ द्वारा संचालित सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए महिलाओं की बढ़ती सहभागिता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
राष्ट्रीय सलाहकार महेश अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उत्तर प्रदेश प्रांत अध्यक्ष निरंजन लाल अग्रवाल तथा तेलंगाना प्रांत अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने अपने-अपने राज्यों में संचालित समाज सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। उत्तराखंड महिला प्रभारी प्रियंका अग्रवाल ने महिला इकाई की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया, जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता अवधेश अग्रवाल ने महासभा की मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रखने में प्रभावी संवाद की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
प्रस्तुत प्रतिवेदनों से स्पष्ट हुआ कि अग्रवाल समाज सामाजिक एकता के साथ-साथ शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेवा कार्यों तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। समारोह के विशेष अवसर पर तेलंगाना प्रांत अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल एवं महामंत्री हरिओम गर्ग का माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा शाखा के संजय सिंगला, श्याम सुंदर अग्रवाल, ओमप्रकाश केडिया एवं रमेश जालान ने महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान किया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की सफलता में नेपाल अग्रवाल परिवार के अध्यक्ष के. के. कांत अग्रवाल, महासभा के नेपाल प्रभारी रितेश अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक कमलेश कुमार रातेरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल प्रबंधन और समर्पित प्रयासों से दो दिवसीय समागम सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
समारोह के समापन अवसर पर भारत और नेपाल से आए सभी प्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से दोनों देशों के अग्रवाल समाज के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


