नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “नशा माफिया सुधर जाएं, वरना बुलडोजर चलेगा” : मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“नशा माफिया सुधर जाएं, वरना बुलडोजर चलेगा” : मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजयानंद जी महाराज (ओडिशा ब्यूरो)

ओडिशा में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 सप्ताह तक चलेगा जन-आंदोलन

भुवनेश्वर ACGN:- ओडिशा सरकार ने राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को “नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” की शुरुआत की। राजधानी भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कम्भमपती, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उच्च शिक्षा एवं खेल-युवा सेवा मंत्री सूर्यवंशी सूरज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कम्भमपती ने उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, योग तथा समाजसेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से नशामुक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है, बल्कि इसमें अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे की जगह खेल के मैदान और कक्षाओं को चुनने का आह्वान किया।


मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अगले 100 सप्ताह तक चलने वाला जन-आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी, लेकिन नशा युवाओं के स्वास्थ्य, मानसिक क्षमता, पारिवारिक आर्थिक स्थिति और सामाजिक विकास के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “नशा माफिया सुधर जाएं, युवाओं को नशे का जहर देना बंद कर दें, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई सहित कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई 2024 से जून 2026 के बीच पुलिस ने 1,911 करोड़ रुपये मूल्य की 63,720 एकड़ अवैध गांजा खेती नष्ट की, 2,576 प्रकरण दर्ज किए, 3,699 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 2,106 करोड़ रुपये मूल्य का 432 टन गांजा जब्त किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भुवनेश्वर में सिंथेटिक ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की गई तथा बालेश्वर में भी ड्रग्स माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है।
मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही युवाओं से “से नो टू ड्रग्स” का संकल्प लेकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
उच्च शिक्षा एवं खेल-युवा सेवा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा कि राज्य के विद्यालयों, महाविद्यालयों, राष्ट्रीय सेवा योजना, माई भारत युवा क्लबों तथा खेल छात्रावासों के छात्र-छात्राएं इस अभियान के प्रमुख वाहक होंगे। उन्होंने कहा कि जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से ही नशामुक्त ओडिशा और विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है।
राज्यभर में इस अभियान का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। ओडिशा के 453 केंद्रों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें 1.60 लाख से अधिक युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर नशामुक्त ओडिशा और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now