ऑपरेशन आघात का वार: 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की अवैध महुआ शराब जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया जेल।
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए ग्राम भ्रमण और नियमित गश्त की जा रही है।
सोमवार सुबह पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बागबाड़ी का एक युवक अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में महुआ शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर के पीछे बाड़ी में शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार कर ली।
तलाशी के दौरान पुलिस ने एक प्लास्टिक की बाल्टी में लगभग 30 लीटर तथा एक एल्यूमिनियम डेक्ची में लगभग 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की। कुल 50 लीटर शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव, दीपचंद चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार, हेमप्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसे अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


