कांग्रेस कार्यालय में पं. रविशंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल की जयंती मनाई गई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कांग्रेस नेताओं ने दोनों विभूतियों के योगदान को किया याद, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
कोरबा ACGN:- जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर, कोरबा में सोमवार को अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक योगदान और जनसेवा को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे और उन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जीवन में आने से पहले वे शिक्षक तथा नायब तहसीलदार के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने कहा कि संसद भवन परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित है तथा रायपुर स्थित विश्वविद्यालय का नाम भी उनके सम्मान में रखा गया है। श्री अग्रवाल ने उन्हें समाज सुधार और जनसेवा का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हैं।
रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं में शामिल थे। उन्होंने बताया कि 25 मई 2013 को परिवर्तन यात्रा के दौरान हुए नक्सली हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे और बाद में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान 11 जून 2013 को उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि पंडित विद्याचरण शुक्ल का योगदान प्रदेश और देश की राजनीति में सदैव याद रखा जाएगा।

पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित विद्याचरण शुक्ल कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची और एक महत्वपूर्ण युग का अंत हो गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी दोनों महान नेताओं के जीवन, व्यक्तित्व और योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


