रायपुर ग्रामीण पुलिस का विशेष सत्यापन अभियान, 600 से अधिक किरायेदारों की हुई जांच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
अवैध प्रवासियों एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर पुलिस का विशेष फोकस, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील
रायपुर ACGN:- रायपुर ग्रामीण पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अवैध प्रवासियों एवं किरायेदारों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना सिलतरा क्षेत्र में 600 से अधिक किरायेदारों का भौतिक सत्यापन कर उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने मकान मालिकों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधन को बिना पुलिस सत्यापन किसी भी व्यक्ति को किराये पर आवास उपलब्ध नहीं कराने के निर्देश भी दिए।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं नोडल अधिकारी एसटीएफ श्री अभिषेक झा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (माना) श्री लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में निवासरत श्रमिकों, अन्य राज्यों से आकर रह रहे लोगों तथा किरायेदारों के पहचान दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। पुलिस ने आवश्यक जानकारी एकत्र कर अभिलेखों का सत्यापन किया ताकि क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड अद्यतन रखा जा सके।

विशेष अभियान के अंतर्गत सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में लगभग 600 किरायेदारों का सत्यापन किया गया। इस दौरान छह संदेही व्यक्तियों की अलग से तस्दीक कर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई है तथा वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप आगे की जांच जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक झा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध प्रवासियों और किरायेदारों का सत्यापन अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अवैध प्रवासी की जानकारी तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दें, ताकि पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर सके।

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सभी मकान मालिकों से अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की अपील करते हुए कहा है कि जनसहयोग से ही सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


