केटीयू में नशा मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
विश्वविद्यालय परिसर को पूर्णतः नशा मुक्त कैंपस बनाने की घोषणा, युवाओं से अनुशासन और आत्मसंयम अपनाने का आह्वान
रायपुर ACGN:- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के अंतर्गत रविवार को नशा मुक्त युवा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और यदि युवा नशे से दूर रहकर अनुशासित, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन अपनाएं तो समाज और देश दोनों का भविष्य सुरक्षित होगा।
उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध पंक्ति, “जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है” का उल्लेख करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के विवेक, परिवार और भविष्य को धीरे-धीरे समाप्त कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल का भी संयमित एवं सार्थक उपयोग करने की अपील करते हुए विश्वविद्यालय परिसर को पूर्णतः नशा मुक्त कैंपस बनाने की घोषणा की।

कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले उसके आर्थिक और सामाजिक प्रभावों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर क्षणिक आनंद के लिए होती है, लेकिन समय के साथ यही आदत व्यक्ति के जीवन पर गहरा दुष्प्रभाव डालती है और उसे लत का रूप दे देती है।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडेय, डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. शैलेन्द्र खंडेलवाल ने किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


