नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव, 30 सितंबर तक भेज सकेंगे अभिमत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव, 30 सितंबर तक भेज सकेंगे अभिमत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

राज्य शासन ने यूसीसी की रूपरेखा तैयार करने के लिए गठित समिति के माध्यम से नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से आमंत्रित किए सुझाव।

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की आवश्यकता और उसकी संभावित रूपरेखा पर व्यापक विचार-विमर्श के उद्देश्य से गठित समिति के माध्यम से आम नागरिकों तथा विभिन्न संगठनों से सुझाव और अभिमत आमंत्रित किए हैं। समिति राज्य में प्रचलित व्यक्तिगत सिविल मामलों से जुड़े मौजूदा कानूनों और व्यवस्थाओं का अध्ययन कर अपनी अनुशंसाएं तैयार करेगी।
समिति ने इस विषय पर शासन एवं गैर-शासकीय संस्थाओं, सामाजिक समूहों, विभिन्न समुदायों, धार्मिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों तथा आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने विचार और सुझाव निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि व्यापक जनभागीदारी के आधार पर समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर सके।
इच्छुक नागरिक एवं संगठन अपने सुझाव 30 सितंबर 2026 तक ई-मेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in, यूसीसी वेब पोर्टल https://ucc.cgstate.gov.in/ अथवा डाक के माध्यम से समिति को भेज सकते हैं। डाक से भेजे जाने वाले सुझाव कार्यालय, समान नागरिक संहिता समिति, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, कक्ष क्रमांक-201, रायपुर (छत्तीसगढ़) – 492001 के पते पर स्वीकार किए जाएंगे।
समिति ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार, सुझाव और अभ्यावेदन समय-सीमा के भीतर भेजकर राज्य में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के संबंध में रचनात्मक सहभागिता निभाएं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now