नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सल्फास सेवन के बाद आरक्षक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सल्फास सेवन के बाद आरक्षक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711 | 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक कुलदीप मिश्रा ने कथित रूप से किया था विषाक्त पदार्थ का सेवन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी मृत्यु के कारणों की पुष्टि।

रायपुर, ACGN : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिस लाइन रायपुर में पदस्थ आरक्षक कुलदीप मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की देर रात आरक्षक कुलदीप मिश्रा, जो वर्तमान में अमलीडीह पुलिस कॉलोनी में निवासरत थे, ने कथित रूप से सल्फास का सेवन कर लिया।


पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद तबीयत बिगड़ने पर आरक्षक ने अपने एक साथी आरक्षक को मोबाइल के माध्यम से इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
प्रथम दृष्टया मामला विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रतीत होने पर थाना न्यू राजेंद्र नगर में मर्ग क्रमांक 38/26 दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
प्रधान संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now