नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेटियां बनेंगी ट्रैफिक एंबेसडर! 250 छात्राओं को सड़क, महिला और साइबर सुरक्षा का पाठ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बेटियां बनेंगी ट्रैफिक एंबेसडर! 250 छात्राओं को सड़क, महिला और साइबर सुरक्षा का पाठ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

लक्ष्मी नारायण कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को सुरक्षित आवागमन से लेकर साइबर अपराध से बचाव तक दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

रायपुर ACGN:- सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रायपुर के कालीबाड़ी स्थित लक्ष्मी नारायण कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक की लगभग 250 छात्राओं के साथ शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन कर इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी।


कार्यक्रम में एसीपी यातायात श्रीमती स्नेहिल साहू ने महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और सामाजिक माध्यमों पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सतर्क रहने की समझाइश दी।
छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न माध्यमों की जानकारी देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर अपराध पोर्टल एवं हेल्पलाइन, पिंक पेट्रोल, पुलिस नियंत्रण कक्ष, 112 और अभिव्यक्ति ऐप के बारे में भी बताया गया।

अधिकार के साथ कर्तव्य भी जरूरी


एसीपी यातायात सीमा अहिरवार ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को अधिकार देने के साथ उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। प्रत्येक नागरिक जब अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करेगा, तभी सुरक्षित और जिम्मेदार समाज का निर्माण होगा।
उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों से अपील की कि विद्यालय आने-जाने के लिए केवल क्यूआर कोड वाले ऑटो और ई-रिक्शा का उपयोग करें। वाहन में लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर उसकी जानकारी अपने अभिभावकों के साथ साझा करने की सलाह भी दी गई। यातायात पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था छात्राओं के सुरक्षित आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में छात्राओं को त्वरित प्रतिक्रिया दल की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि शहर में कहीं यातायात जाम या अन्य यातायात संबंधी समस्या होने पर यातायात पुलिस से सहायता ली जा सकती है। इसके साथ ही आधुनिक यातायात प्रबंधन व्यवस्था, आईटीएमएस और ई-चालान प्रणाली के बारे में भी छात्राओं को समझाया गया।

घर की ट्रैफिक एंबेसडर बनें छात्राएं


पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि वे केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और पड़ोस के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। छात्राओं को अपने घर की ट्रैफिक एंबेसडर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जुड़वा बहनों रक्षा-सुरक्षा ट्विन सेफ्टी एंजेल ने भी छात्राओं को यातायात सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी और सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित किया।
रायपुर कमिश्नरेट यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर चरणबद्ध तरीके से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पहले विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक और परामर्श किया गया। इसके बाद विशेष अभियान चलाकर अभिभावकों को यातायात नियमों और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। अब विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पुलिस का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को केवल अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप देना है। इसके लिए भविष्य में भी रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम ने छात्राओं को यह संदेश दिया कि सड़क पर छोटी-सी सावधानी किसी बड़े हादसे को रोक सकती है और डिजिटल दुनिया में छोटी-सी सतर्कता साइबर ठगी से बचा सकती है। महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर छात्राएं स्वयं सुरक्षित रहने के साथ अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now