जेल निर्माण पर सरकार सख्त!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर
रायपुर ACGN :- प्रदेश की विभिन्न जेलों में चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने शुक्रवार को निर्माण भवन, रायपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेशभर की जेलों में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं।

बैठक में जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न जिलों के कार्यपालन अभियंता, जेल अधीक्षक एवं ठेकेदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
समीक्षा के दौरान प्रदेश की विभिन्न जेलों में निर्माणाधीन बैरकों, बाउंड्री वॉल, शौचालयों, वॉच टॉवर और अन्य आवश्यक अधोसंरचना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव श्री बंसल ने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी करने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों से भी तेजी और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने को कहा।

बैठक में जेल परिसरों के भीतर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्माण सामग्री के परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। सचिव ने जेल अधीक्षकों से कहा कि श्रमिकों को प्रतिदिन पर्याप्त समय तक कार्य करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरे हो सकें।
जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की कई जेलों में क्षमता से अधिक बंदी रह रहे हैं। ऐसे में नए बैरकों के निर्माण तथा मौजूदा सुविधाओं के विस्तार से जेलों पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने भी सभी संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों से समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया।

बैठक में रायपुर केंद्रीय जेल में पार्किंग शेड, पाठशाला शेड, मुलाकातियों के लिए शेड एवं शौचालय निर्माण, बिलासपुर (नगोई) में 1500 क्षमता वाले विशेष जेल, धमतरी एवं गरियाबंद की बाउंड्री वॉल, जांजगीर, रामानुजगंज, सूरजपुर, कांकेर, संजारी-बालोद और सारंगढ़ में बैरक निर्माण, कवर्धा उप जेल की मुख्य दीवार की ऊंचाई बढ़ाने, अंबिकापुर और जगदलपुर केंद्रीय जेलों में बैरक एवं शौचालय निर्माण, दंतेवाड़ा जिला जेल में शौचालय निर्माण, सुकमा जिला जेल में कंसर्टीना वायर फेंसिंग एवं वॉच टॉवर तथा बीजापुर उप जेल में वॉच टॉवर निर्माण कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


