नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 48वीं पुण्यतिथि पर स्व. बिसाहूदास महंत को श्रद्धांजलि, सादगी, सेवा और त्याग के आदर्शों को नेताओं ने किया नमन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

48वीं पुण्यतिथि पर स्व. बिसाहूदास महंत को श्रद्धांजलि, सादगी, सेवा और त्याग के आदर्शों को नेताओं ने किया नमन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरबा ACGN :- छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता एवं पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता

स्वर्गीय बिसाहूदास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कोरबा के घंटाघर स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. महंत की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद और आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. महंत का पूरा जीवन सादगी, त्याग और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। राजनीति को उन्होंने हमेशा सेवा का माध्यम माना और अलग छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को मजबूत आधार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत चार बार मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। उन्होंने गांधीवादी विचारधारा और कबीरपंथी मूल्यों को जीवनभर अपनाया तथा सादा जीवन, उच्च विचार की मिसाल कायम की। उनकी कार्यशैली आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि स्व. महंत ने अपने जीवन में ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया। मंत्री और संगठन प्रमुख के रूप में उनके कार्य आज भी अनुकरणीय हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत ने ग्रामीण अंचलों की आवाज को मजबूती से उठाया और निष्ठा के साथ राजनीति कर जननेता की पहचान बनाई। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोसा वस्त्र उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी स्व. महंत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, रामपुर, जांजगीर, सक्ती, चांपा और कोरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now