सोशल मीडिया पर ‘पिस्टल’ वाला स्टाइल पड़ा भारी, युवक पर पुलिस की कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
लाइटर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करने पर टिकरापारा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, एसीपी न्यायालय में किया गया प्रस्तुत।
रायपुर ACGN :- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस सोशल मीडिया पर हथियार जैसी वस्तुओं के साथ फोटो और वीडियो साझा कर दहशत या गलत संदेश फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में टिकरापारा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर लाइटर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार टिकरापारा थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइटर पिस्टल के साथ अपनी तस्वीर अपलोड की है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने युवक की पहचान राहुल छतरी (27 वर्ष), पिता रवि छतरी, निवासी मठपुरैन बीएसयूपी कॉलोनी, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में की।

पूछताछ और जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि युवक ने लाइटर पिस्टल के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो और आम लोगों में किसी प्रकार का भ्रम या भय का वातावरण उत्पन्न न हो।
कार्रवाई के बाद युवक को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा हथियार या हथियार जैसी वस्तुओं के साथ भ्रामक अथवा दहशत फैलाने वाली पोस्ट साझा करने से बचें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


