नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशे की रानी गिरफ्तार! 73 नशीली गोलियों के नेटवर्क का खुलासा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशे की रानी गिरफ्तार! 73 नशीली गोलियों के नेटवर्क का खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

फरार महिला तस्कर मुस्कान रात्रे रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजी गई जेल।

रायपुर ACGN :- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के विरुद्ध अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट के कारोबार से जुड़ी फरार आरोपिया मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थी और 22 जुलाई 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गोकुल नगर श्मशान घाट के पास कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अनीस और कपिल तिवारी को 73 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ये टैबलेट कबीर नगर निवासी मुस्कान रात्रे से खरीदकर लोगों को बेचते थे।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में लगातार आरोपिया की तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपिया के फरार रहने पर उसके विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र भी प्रस्तुत किया गया था। लगातार तलाश के बाद 22 जुलाई 2026 को मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now