रायपुर में चाकू का आतंक! पुलिस ने 19 वर्षीय बदमाश को दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
बृज नगर नई बस्ती में चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल।
रायपुर ACGN :- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना टिकरापारा पुलिस ने अवैध हथियार लेकर आम लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान द्वारिका बिसेन (19 वर्ष) निवासी बृज नगर नई बस्ती, टिकरापारा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बृज नगर नई बस्ती में एक युवक धारदार लोहे का चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। उसके विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 662/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) रॉबिनशन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध हथियार विरोधी अभियान के तहत की गई।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


