नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोबाइल की एक क्लिक बन सकती है मुसीबत! रायगढ़ पुलिस ने छात्रों को किया सतर्क – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मोबाइल की एक क्लिक बन सकती है मुसीबत! रायगढ़ पुलिस ने छात्रों को किया सतर्क

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

आत्मानंद स्कूल में साइबर, महिला सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान, एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल पर विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा के महत्वपूर्ण मंत्र

रायगढ़ ACGN :- डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बाल सुरक्षा, पॉक्सो कानून और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।


साइबर सुरक्षा सत्र में महिला प्रधान आरक्षक रेनु मंडावी सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी पहचान बनाकर युवाओं और बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने, निजी फोटो एवं वीडियो साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल भुगतान के दौरान पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता बड़े आर्थिक और मानसिक नुकसान से बचा सकती है।


महिला सुरक्षा विषय पर सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे ने छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अनुचित व्यवहार या उत्पीड़न की घटना को कभी छिपाना नहीं चाहिए। उन्होंने अभिव्यक्ति ऐप, डायल-112, “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन 9479270533 तथा पुलिस कंट्रोल रूम की जानकारी देते हुए कहा कि बिना थाना पहुंचे भी पुलिस से सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही पॉक्सो अधिनियम और महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।


यातायात प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे एवं उप निरीक्षक संध्या कोका ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा वाहन चलाना कानूनन प्रतिबंधित है। उन्होंने हेल्मेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें।


डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या हिंसा को सहन न करें और बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित है तथा सभी शिकायतों पर गोपनीयता के साथ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि इनका उद्देश्य त्वरित न्याय सुनिश्चित करना है।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश डेनियल, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल भाषा में समाधान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश दिया कि “डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। बच्चों, महिलाओं और युवाओं को साइबर अपराधियों की चालों, सोशल मीडिया के जोखिमों और अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। रायगढ़ पुलिस समाज के हर वर्ग को जागरूक और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाती रहेगी। किसी भी परेशानी में पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें, रायगढ़ पुलिस हमेशा आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।”

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now