नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 250 फीट तक घसीटा, अब पहुंचा जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

250 फीट तक घसीटा, अब पहुंचा जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

बुजुर्ग को टक्कर मारकर दूर तक घसीटने वाले स्कॉर्पियो चालक पर गंभीर धाराएं बढ़ीं, रायगढ़ पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को भेजा जेल।

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले की खरसिया चौकी पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध गैर-इरादतन मानव वध के प्रयास से संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया है।


पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:45 बजे टीआईटी कॉलोनी, खरसिया निवासी योगेश गर्ग के बड़े पिता कैलाश गर्ग (73 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG 13 AY 6539 ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मोटरसाइकिल को लगभग 200 से 250 फीट तक घसीटता रहा, जिससे कैलाश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच तेज की। विवेचना के दौरान आरोपी भीष्म कुमार यादव (34 वर्ष) निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा, जिला सक्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने दुर्घटना कारित करना स्वीकार किया।
पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर लिया। जांच में घटना के समय आरोपी के शराब के नशे में वाहन चलाने के साक्ष्य मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 भी जोड़ी गई। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक गंभीर धाराओं, जिनमें गैर-इरादतन मानव वध के प्रयास से संबंधित प्रावधान भी शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पटेल तथा खरसिया चौकी की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार किसी की जान ले सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now