नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए मंत्री राजेश अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए मंत्री राजेश अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अम्बिकापुर, सरगुजा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से की पूजा-अर्चना।

अम्बिकापुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अम्बिकापुर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध माँ बनभौरी धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने देवी माँ के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।


पूजन-अर्चना के पश्चात मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि माँ बनभौरी का पावन धाम आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है। यहाँ दर्शन करने से आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा का अनुभव होता है।

उन्होंने कामना की कि माँ बनभौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे।


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की पहचान है। राज्य के प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और लोकजीवन की अमूल्य धरोहर हैं।

राज्य सरकार इन स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिल सके।


मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने माँ बनभौरी से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देवी माँ का आशीर्वाद प्रदेश को विकास के नए आयाम प्रदान करेगा और छत्तीसगढ़ में शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण और अधिक मजबूत होगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now